हिरणमगरी में पढाई के मानसिक तनाव में छात्र ने दी जान

मृतक नर्सिंग स्टूडेंट था, पढ़ाई को लेकर तनाव में था 

 | 
unknown dead body found

उदयपुर 13 अक्टूबर 2022 । शहर के हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित प्रभातनगर में 19 वर्षीय युवक ने किराये के मकान में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला का समापन कर लिया।  मृतक की पहचान जितेंद्र पालीवाल निवासी जालौर हाल प्रभातनगर हिरणमगरी सेक्टर 5 में एक किराये के मकान में रहता था और अपनी नर्सिंग की पढाई कर रहा था। 

आज गुरुवार को वह अपने कॉलेज नहीं गया था और उसका रूम पार्टनर कॉलेज गया हुआ था , दिन में करीब साढ़े तीन बजे जब वह कॉलेज से लौटा तो उसने जितेंद्र को कमरे में लटका हुआ पाया। जिस पर उसने आस पड़ौसियों और मकान मालिक को घटना की सूचना दी।  वहीँ जानकारी मिलने पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने मृतक के शव को नीचे उतारकर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 

हिरणमगरी थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। कल परिजनों के पहुँचने पर मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है की मृतक पढ़ाई को लेकर मानसिक तनाव में रहता था।    
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News