BREAKING - उदयपुर पुलिस ने सुंदर्वस मर्डर के आरोपी कि पहचान की।

पुलिस उप अधीक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि महिला की हत्या करने वाला आरोपी शक्ति कुमार बिहार का निवासी है

 | 
crime

उदयपुर के सुंदरवास  इलाके में दिनदहाड़े  हुई महिला की हत्या के आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है।

पुलिस उप अधीक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि महिला की हत्या करने वाला आरोपी शक्ति कुमार बिहार का निवासी है, जो कि मृतका के पीहर पक्ष से रिश्तेदार भी है। प्राथमिक अनुसंधान में यह भी सामने आया है कि आरोपी शक्ति ने मृतिका नेहा के घर वालों को पूर्व में भी कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया।

सिंह ने बताया कि प्राथमिक अनुसंधान में यह भी सामने आया कि पूर्व में मृतिका नेहा सिंह और शक्ति कुमार का रिश्ता तय हुआ था। किसी कारण के चलते नेहा के घर वालों ने दोनों का रिश्ता तोड़ दिया, जिसके बाद से ही आरोपी शक्ति नेहा और उसके परिवार से नाराज चल रहा था और इसी के चलते उसने पूर्व में भी कई बार नेहा को और उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी थी। इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि वह नेहा के पीहर पक्ष से रिश्तेदार है।

रिश्ता टूटने के बाद नेहा कि शादी हो गई जिसके बाद वह बिहार से उदयपुर आकर रहने लगे। रिश्ता टूटने से नाराज़ शक्ति ने नेहा को जान से मारने की ठान रखी थी, जिसके चलते उसने  बुधवार को सुंदरवास इलाके में किराए के मकान में रह रही नेहा के घर में घुसकर उस पर 3 गोलियां चलाई, जिसमें से एक गोली उसके सर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कुछ घंटो मृतका के घर के बाहर ही लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का पहला फुटेज सामने आया जिसमें वह  नेहा को मौत के घाट उतारने के बाद उसके घर से बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी शक्ति कुमार की पहचान की और उसके गिरफ्तारी के प्रयासों में तेजी दिखाते हुए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है और पुलिस द्वारा दावा कर रही है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News