प्रताप नगर थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत

पति घर से गायब, हत्या की आशंका

 | 
woman deadbody

उदयपुर 6 जून 2022 । जिले के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के भेसडा कला गांव में एक 40 वर्षीया महिला गिरिजा देवी मीणा अपने ही घर में मृत मिली और उसका पति हकरा मीणा घर से गायब मिला।

प्रतापनगर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया की भैसड़ा कला गांव में मृतका गिरिजा अपने पति हकरा (45) और बेटे प्रवीण (20) के साथ रहती थी। रविवार की रात खाना खाकर रात करीब 11 बजे सभी परिवार जन सोने चले गए जिसमे पति-पत्नी कमरे के अंदर और बेटा प्रवीण बाहर सोया था। प्रवीण सुबह जब उठा तो देखा की उसकी मां गिरिजा मृत अवस्था में कमरे में पड़ी हैं और पिता हकरा घर से गायब हैं।

हत्या की आशंका होने पर प्रवीण ने घटना की जानकारी प्रताप नगर पुलिस को दी जिसपर थाने की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शव को मुर्दाघर में शिफ्ट करवाया और मामले की जांच शुरू की।

थानाधिकारी सिंह का कहना हैं की मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले हैं इसलिए फिलहाल कुछ भी कहना पाना मुश्किल हैं लेकिन घटना के बाद से पति हकरा के घर से गायब होने से और परिस्थितियों से प्रथम दृष्टया मामले को विभिन्न पहलु से अनुसन्धान किया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News