विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत, पति समेत ससुराल पक्ष पर लगे हत्या के आरोप
विवाहिता की मौत के बाद पति, सास, ससुर और ननद गायब
उदयपुर 30 दिसंबर 2022 । ज़िले के नाइ थाना क्षेत्र में कल शाम एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। विवाहिता का शव अपने ही घर में साड़ी के फंदे पर झूलता मिला। आज मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। विवाहिता की पहचान 25 वर्षीया चेतना कुमारी पत्नी निर्मल प्रजापत के रूप में की गई है।
इधर, विवाहिता के पीहर पक्ष ने आरोप लगाया की उसकी बेटी को उसके पति, सास, ससुर, ननद और अन्य लोगो ने पताड़ित कर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को साड़ी के फंदे पर लटका दिया। नाइ थाना पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और अन्य लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की माँ ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में उसकी बेटी ने निर्मल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही उसकी बेटी और ससुराल वालो ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था, और कभी उन्हें अपने पीहर वालो से मिलने नहीं दिया जाता था। परसो ही उनकी बेटी ने फ़ोन पर रो रोकर उनकी व्यथा सुनाई थी।
वहीँ मृतका के पति समेत ससुराल वाले कल से ही गायब है। पीहर पक्ष को मृतका के मौत की सूचना ही पुलिस द्वारा मिली। इसी आधार पर पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
