जिला परिषद सदस्य के पुत्र की संदिग्ध मौत

घटना के कारणों का अभी कुछ पता नही लग पाया हैं

 | 
unknown body found samtanagar bedla udaipur bihari labour

उदयपुर 11 जून 2022 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में आज शनिवार सुबह उदयपुर जिला परिषद सदस्य के 21 वर्षीय पुत्र का शव उसके कमरे में फंदे पर झूलता हुआ पाया गया।  

हिरणमगरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सेकेण्ड वर्ष कॉमर्स कॉलेज का छात्र था। शुक्रवार को अपने कमरे में पढ़ाई करने का बोल कर गया, शनिवार सुबह उसके पिता ने जा कमरे में जा कर देखा तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। शव को फंदे से उतार कर जब उसे हॉस्पिटल ले जाया गया तो डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। 

जानकारी मिलने पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ हैं। प्रथम दृष्टया मामला ख़ुदकुशी का लगा रहा हालाँकि घटना के कारणों का अभी कुछ पता नही लग पाया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक मोबाइल पर ऑनलाइन गेम पब्जी खेलने का आदि था। शायद घटना का एक सम्भवतया कारण यह भी हो सकता है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News