टैक्सी चालक हाफिज खान मर्डर केस- दो आरोपी गिरफ्तार

मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार हो चुके है

 | 
arrest

उदयपुर 15 दिसंबर 2022 । टैक्सी चालक हाफिज खान निवासी फलासिया के हत्या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को बपर्दा गिरफ्तार किया है, पुलिस इस मामले में पूर्व में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

गौरतलब है कि 11 नवंबर 2022कि सुबह गोवर्धन विलास थाना पुलिस को 12 पाल निचला गोयरा के पास बने अंडरपास के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली थी जिस को गोली मारकर हत्या की गई थी, पुलिस तफ्तीश के दौरान मृतक की पहचान 35 वर्षीय हाफिज खान निवासी फलासिया के रूप में हुई थी। 

हाफिज खान जो कि पेशे से एक टैक्सी चालक था, रोज की तरह 20 नवंबर को भी सुबह 5:30 बजे हाफिज अपनी ईको कार लेकर अपने घर से निकला था उसने अपनी कार में सवारी बिठाई और उदयपुर के लिए रवाना हुआ। लेकिन शाम को वह अपने घर नहीं लौटा। पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की मृतक हाफिज की हत्या कर आरोपियों ने उसकी कार को गुजरात में ₹70000 में बेच दिया है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, चारों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पूरी घटना को अंजाम देना स्वीकार किया, पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अन्य दो साथियों का भी नाम पुलिस को बताया, जिसके चलते पुलिस ने आज बुधवार को एक विधि से संघर्षरत व्यक्ति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक अवैध देसी पिस्टल भी जब्त कि है, दोनों ही आरोपियों को फिलहाल बपर्दा रखा गया है और उनसे इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News