चोरों के हौंसले बुलंद, सुंदरवास में लाखों के जेवरात नकदी चोरी तो उर्स में उड़ाई सोने की चैन

खाना खाने गए एक परिवार के मकान का ताला तोडा
 | 
theft

उदयपुर 29 सितंबर 2022 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बाजार में खाना खाने गए एक परिवार के मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस के अनुसार नंदकिशोर पुत्र रमेशचन्द्र गुप्ता निवासी दक्षिणी सुंदरवास ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपने परिवार के साथ 26 सितम्बर की शाम 7 बजे टॉउन हॉल में खाना खाने के लिए गया। जब 9.30 बजे वापस लौट के आया तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ। 

घर में प्रवेश किया तो पता चला कि घर में दोनों कमरों की अलमारियों का भी ताला टूटा हुआ था और अज्ञात चोर दोनों अलमारियों का सामान बिखेर कर अंदर से करीब 6-7 तोला सोने के जेवरात, 50-60 चांदी के सिक्के और 50 हजार रूपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उर्स में से सोने की चेन चोरी

शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में एक वृद्धा ने अज्ञात चोर के खिलाफ उर्स में से उसके गले में से सोने की चेन चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार फूलीबाई पत्नी र्भैरूलाल जैन निवासी तीज का चौक धानमंडी ने मामला दर्ज करवाया कि वह 26 सितम्बर को मस्तान बाबा के उर्स में गई थी, जहां पर उसके गले से अज्ञात चोर सोने की चेन चोरी कर ले गया। घर पर आने पर उसे इसका पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News