सूने मकान से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवरात

मकान मालिक किसी काम से बाहर गया हुआ था, पीछे से चोरो ने किया हाथ साफ़ 

 | 
theft

उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सूने मकान के ताले तोड़ कर लाखो रूपए के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरिराज सिंह निवासी तितरड़ी ने थाने में मामला दर्ज करवाया कि वह काम से कोटा गया था, पीछे से मकान सूना पड़ा था,उसके पड़ोसी ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसके मकान का दरवाजा खुला पड़ा है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। 

इस पर वह कोटा से उदयपुर आया और चैक किया तो उसके घर से बदमाश दरवाजा तोडक़र सारा सामान बिखेर कर अंदर से 2 सोने के लॉकेट, 1 कान के टॉप्स, 4 सोने की अंगूठियां, 1 रकड़ी, 1 शीश पट्टी, 1 नथ, 4 चांदी की अंगूठियां, 1 जोड़ी बड़े पाएजेब, 1 छोटे पाएजेब और 3 बच्चों के पाएजेब, 18 चांदी के सिक्के, 1 चांदी का गिलास, 1 चांदी का नोट, एक चांदी की तस्वीर और कुछ नगद रूपए गायब थे। 

सवीना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News