कोटड़ा थाना क्षेत्र में मिली युवक को धमकी

पुलिस ने मामले को आपसी रंजिश का मामला बताया हैं

 | 
crime

उदयपुर 19 जुलाई 2022 । जिले के घंटाघर थाना क्षेत्र मे सेल्समेंन को मिली धमकी के बाद अब एक जान से मारने की धमकी का मामला कोटड़ा से भी सामने आया हैं। कोटड़ा में हितेश नाम के एक व्यापारी को भी जान से मारने की धमकी मिली हैं। हालांकि पुलिस ने मामले को आपसी रंजिश का मामला बताया हैं। 

जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर सोमवार को कोटड़ा के व्यापारियों ने बाजार भी बंद रखा और थानाधिकारी को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम ज्ञापन दिया। हितेश की रिपोर्ट के अनुसार कोटड़ा के रहने वाले इमरान नामक व्यक्ति ने उसे फ़ोन पर धमकी दी।

गौरतलब हैं की 15 जुलाई को भी एक ऐसी ही घटना मालदास स्ट्रीट से सामने आयी थी जहां 2 मोटरसाइकल सवार व्यक्तियों ने कपडे की दुकान पर काम करने वाले एक सेल्समेंन को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसका मामला 18 जुलाई को दर्ज करवाया गया हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News