उदयपुर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 17 कार्टून नकली शराब की बरामद
दो तस्करों को किया गिरफ्तार
उदयपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने के काले कारोबार का पर्दाफाश किया हैं।
मावली के कुंड़ाल इलाके में 350 लीटर स्प्रिट,450 लीटर नकली शराब,ब्रांडेड शराब के लेबल-ढक्कन बरामद किए। जानकारी में सामने आया है कि नारायणलाल डांगी नाम का व्यक्ति काला कारोबार चला रहा था। इससे पहले टीम ने भेसड़ा कला के पास नकली शराब से भरी इनोवा जब्त की। दो तस्करों को गिरफ्तार किया। 17 कार्टून नकली शराब की बरामद
आरोपियों की पूछताछ में काले कारोबार का खुलासा किया। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्वेता फगेड़िया के निर्देशन में कार्यवाही हुई।