उदयपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद, बदमाशों ने चश्मे के शोरुम पर दिखाई दादागिरी

हिरण मगरी थाना क्षेत्र का मामला 

 | 
a

उदयपुर के सेक्टर 4 स्थित मुख्य बाजार की घटना है जहां इमरान का भाई यह कहकर दो युवक आए और व्यापारी को धमकाकर बिना पैसे दिए ही चले गए।

जानकारी के अनुसार हिरण मगरी थाना क्षेत्र के सेक्टर 4 स्थित मुख्य बाजार में चश्मे के शोरूम जिसका नाम इंस्पेक्टर लुक है वहां देर शाम दो युवक चश्मा खरीदने के बहाने आए और कंपनी का ब्रांडेड चश्मा खरीदने के बाद जब पैसे मांगे गए तो दोनों युवकों ने अपना परिचय हिस्ट्रीशीटर इमरान का भाई होना बताया और कहा कि अपने सेठ को बोल देना इमरान का भाई आया था कोई पैसे नहीं मागेंगा यह कहकर रफूचक्कर हो गए धमकियां अंदाज में दोनों युवकों की बात सुनकर शोरूम में मौजूद कर्मचारी एक बार सहम गए और उन्होंने घटना की जानकारी अपने मैनेजर को दी मैनेजर ने बताया कि सीसीटीवी में दोनों युवकों द्वारा दी गई धमकी रिकॉर्ड हो गई है हिरणमगरी थाना में रिपोर्ट दी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News