ग्राम विकास अधिकारी 40 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आपूर्ति की गई सामग्री के बिलों को ऑनलाईन दर्ज करने की एवज में मांगी रिश्वत 

 | 
corruption

उदयपुर 11 अक्टूबर 2022 । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये भेरूलाल ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत गोरण, पं.स. झाडोल जिला उदयपुर को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। 

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.पी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पत्नी द्वारा ग्राम पंचायत गोरण गैस झाडोल उदयपुर में आपूर्ति की गई सामग्री के बिलों को ऑनलाईन दर्ज करने की एवज में मेरूलाल ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत नोरण, पं.स. झाडोल, जिला उदयपुर द्वारा 60 हजार रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की स्पेशल यूनिट, उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित एवं उनकी टीम ने भेरूलाल पुत्र वजेराम मेघवाल निवासी पंजानगर, झाडोल फलासिया जिला उदयपुर हाल ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत गोरण, पं.स. झाडोल जिला उदयपुर को परिवादी से 40 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News