वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से 3 वाहन बरामद

टीडी थाना पुलिस की कार्यवाही 

 | 
vehicle theft

उदयपुर 22 अक्टूबर 2022 । ज़िले की टीड़ी थाना पुलिस ने शनिवार कों एक वाहन चोर कों गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 3 चोरी किए गए वाहन बरामद किए।

थानाधिकारी टीड़ी कमलेन्द्र सिंह  ने बताया कि पुलिस द्वारा हाल ही ही में हुई एक सेनेट्री की दूकान से नकदी चोरी की वारदात की तफ्तीश के दौरान पुलिस कों मुखबिर से संदिग्ध दीपक गमेती के बारे में घटना कों अंजाम देने के बारे में जानकारी मिली थी। 

जिसपर पुलिस द्वारा उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो उसने सेनेट्री की दूकान से नकदी चुराना स्वीकार किया। आरोपी दीपक ने हिरण मगरी थानाक्षेत्र से 2 स्कूटी और एक मोटरसाइकल चोरी करना भी स्वीकार किया जिसे पुलिस ने उसके कब्जे से बरामद भी कर लिया हैं।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ ज़िले के भोपालपुरा, हिरणमगरी और टीड़ी थाने में पूर्व में भी 3 चोरी के मामले दर्ज हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News