मानसिक परेशानी के चलते महिला ने खाया ज़हर

उदयपुर के एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत

 | 
woman deadbody

उदयपुर 23 जून 2022 । शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र उत्तरी सुंदरवास निवासी सुमन कुंवर पति किशन सिंह चुंडावत ने बुधवार को मानसिक परेशानी के चलते अज्ञात जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।  

महिला की हालत बिगड़ने पर महिला के परिजन अचेत अवस्था में एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया । महिला ने गुरुवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।  

पुलिस पूछताछ में मृतक महिला के परिजनों ने बताया कि महिला कुछ समय से महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। मृतक महिला के परिजनों की ओर से लिखित रिपोर्ट देने पर प्रताप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News