बच्ची समेत महिला ट्रेन के इंजिन के आगे कूदी

ड्राइवर की सूझबूझ से बची महिला और बच्ची की जान 

 | 
woman jumped on train

उदयपुर 15 नवंबर 2022 । उदयपुर के राणा प्रताप नगर स्टेशन पर एक महिला आज बच्चे समेत ट्रेन के इंजिन के आगे कूद गई। ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से महिला और बच्चे की जान बच गई। 

उदयपुर से बड़ीसादड़ी चलने वाली ट्रेन के इंजन के आगे लगभग 30 वर्षीय झाड़ोल निवासी महिला अपनी 8 वर्षीय बच्ची को लेकर कूदी गई थी। ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से महिला और बच्चे की जान बच गई लेकिन महिला और बच्ची घायल हो गए। घटना के बाद करीब 15 मिनट के बाद ट्रेन रवाना हुई। 

वहीँ मौके पर बुलाई 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला और बच्ची को उपचार के लिए एमबी अस्पताल पहुंचाया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News