उदयपुर मे 10 साल की बच्ची के साथ पहले भी हुआ था दुष्कर्म
आश्रम पहुँचने से पहले दुकानदार करता था गलत हरकते
Udaipur Times News, Crime News, Minor Girl Harrased , Minor Girl Raped , उदयपुर18 अगस्त 2026 - शहर में 10 साल की बच्ची के साथ आश्रम मे हुए दुष्कर्म की घटना मामले मे एक नई और चोक देने वाली बात सामने आई है ।
दरससल पीड़ित बच्ची के साथ एक नहीं, बल्कि दो बदमाशों ने रेप किया था। आश्रम में दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार तो हो चुका है। लेकिन आश्रम से पहले भी एक व्यक्ति ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था । The Ashram Case
बाल कल्याण समिति (CWC) अध्यक्ष यशोदा पनिया ने बताया- काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि पिता मजदूरी करने चले जाते थे। इस दौरान वे बच्ची को एक दुकानदार के भरोसे छोड़ जाते थे। दुकानदार बच्ची से छेड़छाड़ और गलत हरकतें करता था।
इसके कुछ समय बाद ही पिता ने बच्ची को आश्रम के सुपुर्द किया या था। लेकिन बच्ची यहां भी सुरक्षित नहीं रही। आश्रम संचालिका का 50 साल का भाई बच्ची का दुष्कर्म करता रहा। बच्ची ने संचालिका को रेप के बारे में कई बार बताया था, लेकिन उसने एक्शन लेने के बजाय धमकाकर चुप करा दिया था। Crime News
घटना 12 अगस्त 2026 को सामने आई जब सीडब्ल्यू सी को जानकारी मिली थी की इस आश्रम मे रह रही 10 की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है । Udiapur News
सीडब्ल्यू सी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मैजिस्ट्रैट को चिट्ठी लिखकर अवगत करवाया और उन्होंने शहर के संबंधित थाने को आदेश जारी किए जिसके बाद पोकसों एक्ट की धाराओं मे आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था । CWC Udaipur
