उदयपुर के जोगी तालाब इलाके मे 14 वर्षीय बालक की चाकू मार कर हत्या

 | 
Goverdhan vilas Police station

 

 

Udaipur Times, Crime News, Murder in Udaipur: उदयपुर शहर के गोवर्धन विलास थानाक्षेत्र में 14 वर्षीय बालक की चाकू मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। Crime News

गोवर्धन विलास थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया की मृतक अक्षय निवासी जोगी तालाब गोवर्धन विलास शनिवार रात 9 बजे अपने भाइयों के साथ घर के पास किराने की दुकान पर सामान खरीदने गया था तभी वाहन पर कुछ लड़के आए जिनमे से अक्षय से किसी का पता पूछा, अक्षय ने मना किया तो उन्होंने उस से बहस करना शुरू कर दिया और बहस बढ़ गईं और उन्होने अक्षय पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हों गए। Murder in Udaipur

घायल हालात में अक्षय को एमबी हॉस्पीटल लाया गया जहां ज्यादा खून बेह जाने से उसकी मौत हों गईं। और उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दा घर में रखवाया गया। Crime News

थानाधिकारी ने बताया की परिजनों को रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गईं हैं। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं। Murder in Udaipur

              

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News