छर्रे लगने से 20 वर्ष का यूवक घायल , पुलिस कर रही मामले की जांच
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Udaipur Times News, Crime News ,भीलवाड़ा 12 सितंबर 2026 - शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार रात सांगानेर स्थित कीरों का खेड़ा इलाके में परिस्थितियों में फायरिंग की घटना सामने आई।
घटना में 20 साल का युवक छर्रे लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया के गया है, फिलहाल घटना को लेकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। संदिग्ध मामले में जांच जारी सुभाषनगर थानाधिकारी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। Bhilwara News
घटना के तरीके को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग वास्तव में हुई या किसी अन्य कारण से युवक घायल हुआ। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यदि फायरिंग हुई तो गोली किसने और किन परिस्थितियों में चलाई। Cirme News
घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। पुलिस मौके और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाकर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर रही है।
हाथ पर मिले छर्रे के निशान पुलिस के अनुसार घायल युवक की पहचान लखन कीर (20) पुत्र हरजी राम कीर, निवासी कीरों का खेड़ा सांगानेर के रूप में हुई है। युवक के दोनों हाथों और बांह पर छरें लगने के निशान मिले हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसका एमजीएच में इलाज चल रहा है। Bhilwara Crime