उदयपुर में 68 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से 1.84 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी
हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज
Udaipur Times News , Cyber Crime उदयपुर10 अक्टूबर 2026 । शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है।
यहां 68 वर्षीय बुजुर्ग के बैंक खाते से UPI के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर करीब 1.84 लाख रुपए से अधिक की राशि निकाल ली गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर हिरणमगरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मनवाखेड़ा रोड स्थित जल विहार कॉलोनी निवासी लक्ष्मण सिंह वर्मा ने थाने में रिपोर्ट दी कि उनका एक्सिस बैंक, हिरणमगरी शाखा में खाता है। 6 अक्टूबर 2026 को उनके खाते से UPI के जरिए कुल 9 ट्रांजेक्शन किए गए। इन ट्रांजेक्शन के माध्यम से अलग-अलग खातों और कारोबारियों के नाम पर रकम निकाली गई। Udaipur News
पीड़ित के अनुसार, खाते से 42 हजार रुपए, 19,999.79 रुपए की चार अलग-अलग एंट्री, 4,465.99 रुपए, 4,499.99 रुपए, 4,640.99 रुपए और 3,999.99 रुपए निकाले गए।
इस तरह कुल 1,79,605.52 रुपए की राशि खाते से ट्रांसफर हुई। लक्ष्मण सिंह वर्मा ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। Cyber Crime Udaipur
मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक संग्राम सिंह को सौंपी गई है।