उदयपुर में दिनदहाड़े व्यापारी की कार से पेसो से भरा बेग चोरी

चोर पेसो से भरा बेग लेकर भागा सीसी टीवी मे कैद हुई वारदात 

 | 
Bag Stolen from Car at Udaipur

 

Udaipur Times News, Crime News Udiapur, उदयपुर 14 अगस्त 2026 - शहर  में दिनदहाड़े व्यापारीकी कार से पेसो से भरा बेग चोरी हो गया ।  चोर व्यापारी की कार से बैग लेकर भागा, बेग मे करीब 10  हजार रुपए और टेबलेट था। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसमे एक युवक काले रंग का बेग लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है । 

 घटना   घटना खेरोदा थाना चौराहा की है। दुकान के सीसीटीवी में नजर आया चोर।  घटना गुरुवार दोपहर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के व्यापारी जाकिर हुसैन के साथ की हुई थी। उन्होंने भटेवर चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। Crime News 

व्यापारी का कहना है कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान से संबंधित काम को लेकर भटेवर के पुराना चौराहा गए थे।

कार को बस स्टैंड पर एक दुकान के बाहर खड़ा करके किसी से बातचीत करने लगे थे। वे अपनी कार का शीशा बंद करना भूल गए। इसका फायदा उठाकर एक युवक सीट पर रखा उनका बैग उठाकर भाग गया।

 पुलिस ने आस-पास दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक बैग लेकर भागते दिखा है। Udaipur News 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News