पोकरिया में घरेलू विवाद बना जानलेवा

शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 | 
Pokaria Murder Case: Husband Beats Wife to Death After Drunken Dispute in Rajsamand

 राजसमंद, 26 नवंबर 2025। पोकरिया गाँव में घरेलू विवाद बना जानलेवा, शराब के नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भंवरलाल अपनी पत्नी लहरो बाई से मिलने ससुराल आया था। दोनों ने साथ शराब पी, बाद में कहासुनी हिंसक झगड़े में बदल गई। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

राजसमन्द राहुल आचार्य राजसमंद जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र के पोकरिया गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात शराब के नशे में हुए घरेलू विवाद ने पति ने अपनी पत्नी की जान ले ली। जानकारी के अनुसार भंवरलाल अपनी पत्नी लहरो बाई से मिलने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ देर में ही हिंसक झगड़े में बदल गई।

विवाद बढ़ने पर आरोपी भंवरलाल ने पत्नी पर बुरी तरह हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी विशाल गवारिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे तथा आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर केलवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। साथ ही अन्य सभी पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News