हरियाणा के हांसी में जिम संचालक को ताबड़तोड़ गोलियों से भूना, इस गैंग ने ली अब जिम्मेदारी
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज वीरवार सुबह साढ़े 5 बजे हरियाणा के हांसी में एक जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 2 हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे। जिस वक्त जिम संचालक पर फायरिंग हुई, उस वक्त वह लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करवा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक CCTV में पूरी घटना कैद हो गई। सिर पर टोपी पहने व मुंह ढके आए हमलावर ने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर किए। जिम संचालक के सिर व पीठ को निशाने पर रखा। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई।उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Haryana News
जानकारी के अनुसार जिम संचालक कपिल रेढू ने करीब 1 साल पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज की थी। युवक जाट समाज का है जबकि युवती जांगड़ा समाज से है। वारदात के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। Haryana News

1 साल पहले लव मैरिज
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जिम संचालक की पहचान कपिल (25) के रूप में हुई, जो मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव के थे और अभी हांसी के शांति निकेतन में रह रहे थे। कपिल 3 साल से हांसी में RED-जिम चला रहे थे। Haryana News
जानकारी के अनुसार क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास कुछ दिनों पहले ही कपिल ने अपनी रेड जिम शिफ्ट की थी। बताया जा रहा है कि कपिल की एक साल पहले ही इंटरकास्ट लव मैरिज हुई थी और युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी। Haryana News
हत्या के कारण का नहीं चला पता
हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। Haryana News
DSP बोले-
जानकारी के अनुसार हांसी DSP विनोद शंकर ने बताया कि मौके पर 10 गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं। DSP ने कहा कि पुलिस की कई टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि कपिल की मां से बातचीत हुई है, मगर वह कोर्ट मैरिज से किसी तरह कोई विवाद से इनकार कर रहे हैं। कपिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
