भटेवर क्षेत्र में विवाहिता का दिनदहाड़े अपहरण
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
उदयपुर 17 सितंबर 2025- जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र के भटेवर क्षेत्र में विवाहिता का दिनदहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी विवाहिता को उसके ही घर से अगवा कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, खेरोदा निवासी कोमल जणवा ने कुछ समय पहले पवन जणवा निवासी भटेवर से प्रेम विवाह किया था, और दोनों जने भटेवर अपने घर ही रह रहे थे ।बुधवार को दो कारों में सवार करीब 10 युवक भटेवर पवन जणवा के घर पहुंचे और विवाहिता का जबरन अपहरण कर ले गए।
आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने विरोध करने पर कोमल के ससुर को भी घर में कैद कर दिया, ताकि वे शोर मचाकर किसी को बुला न सकें। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
खेरोदा थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
