बेरोज़गारी से परेशान व्यक्ति ने दी अपनी जान

परिजन रिश्तेदार के यहाँ गए थे, पीछे से व्यक्ति ने साड़ी का फंदा बनाकर दे दी जान 

 | 

मृतक व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय अर्जुन पुत्र नोजीराम गमेती निवासी एकलव्य कॉलोनी अम्बामाता के रूप में की गई

उदयपुर 20 मार्च 2021। शहर के अम्बामाता क्षेत्र के एकलव्य कॉलोनी में कल 48 वर्षीय व्यक्ति ने बेरोज़गारी और तनाव के चलते अपने ही घर में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। हालाँकि पुलिस पूछताछ में अब तक आत्महत्या का स्पष्ट कारन सामने नहीं आया। 

मृतक व्यक्ति की पहचान 48 वर्षीय अर्जुन पुत्र नोजीराम गमेती निवासी एकलव्य कॉलोनी अम्बामाता के रूप में की गई। बताया जाता है की मृतक काफी लम्बे समय से कोई स्थायी काम नहीं कर रहा था और मानसिक तनाव के दौर से गुज़र रहा था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन कल उनके रिश्तेदारों से मिलने नीमच खेड़ा गए हुए थे।  शाम को घर वापस आये तो देखा की अर्जुन रसोई में साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। परिजन अस्पताल पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।  पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News