Udaipur Times, Crime News: उदयपुर जिले के पानरवा थानाक्षेत्र में एक नाबालिग़ बच्ची के अपहरण कर मारने और शव को बिना परिजनों की जानकारी के जला देना का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं।
दरअसल इलाके के सरपंच और मृतक बालिका की मां का आरोप हैं की कुछ महीनों पहले उसकी 16 वर्षीय बच्ची को कुछ लोग उठा कर ले गए थे, तलाश करने पर भी वह नही मिली। उसके कुछ समय बाद आरोपियों की ओर से कुछ लोग पीड़िता के घर आए और उसकी मां को सूचना दी की उसकी बेटी उनके पास हैं और सामाजिक स्तर पर मामले को निपटा ले लेकिन उसकी मां ने मना किया तो उन लोगों ने उसकी बेटी को वापस लौटने से मना कर दिया और वहां से चले गए।
9 अगस्त को बच्ची खुद ही अपने घर आ गई लेकिन अगले दिन फिर वो लोग आए और जबरन उसे अपने साथ ले गए।
पीड़िता के परिजनों ने बताया की 22 अगस्त को उन्हें सूचना मिली की बच्ची को मौत हों गईं हैं, जानकारी मिलने पर वह लोग आरोपियों की बताई हुई जगह पहुंचे जहां बच्ची की लाश पड़ी हुई थीं और पुलिस टीम भी मौजूद थीं। वहाँ उन्हें जानकारी मिली की बच्ची कथित रूप से 4 महीने की गर्भवती भी थीं।
उन्होंने बताया की बच्ची को लाश को पुलिस द्वारा झाड़ोल मोर्चेरी में रखवाई गईं। लेकिन अगले दिन जब सब वहाँ पहुंचे तो जानकारी मिली की बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव को ले जाकर आरोपियों द्वारा उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया जिसकी कोई जानकारी पीड़ित पक्ष को नही दी गईं थीं।
इसको लेकर मंगलवार को पीड़िता पक्ष ने उदयपुर एसपी से मुलाक़ात कर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपीयो की जल्द गिरफ़्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की