जिलेभर में 572 ठिकानों पर दबिश 108 पुलिस टीमों के 610 जवानों ने अलसुबह की अचानक कार्रवाई
156 अपराधी गिरफ्तार, 180 पावर बाइक जब्त
Udaipur Times News, Crime News, उदयपुर 16 सितंबर 2026 । जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उदयपुर पुलिस ने बुधवार को अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सघन रेड और एरिया डोमिनेशन का महाअभियान चलाया।
पुलिस ने जिलेभर में एक साथ और अचानक कार्रवाई करते हुए 572 ठिकानों पर दबिश दी। अभियान के दौरान 156 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 180 पावर बाइक जब्त की गईं। Police Special Drive
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश औझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई ने की।
जिले के सभी डिप्टी एसपी और थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। अलसुबह एक साथ दी गई दबिश एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिले में 108 पुलिस टीमों के 610 पुलिसकर्मियों को लगाया गया। Drive Against Crime
पुलिस टीमों ने अलसुबह एक साथ और अचानक संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर सक्रिय और आदतन अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी। संदिग्धों को थानों पर लाकर पूछताछ भी की गई। Udaipur Police
NDPS और आर्म्स एक्ट के आरोपियों पर विशेष नजर अभियान के दौरान पिछले तीन वर्षों में NDPS एक्ट के मामलों में चालानशुदा अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की जांच की गई।
इसके अलावा अवैध हथियार रखने, हथियारों की तस्करी और हवाई फायरिंग जैसे मामलों में पूर्व में चालानशुदा आरोपियों की भी सघन चेकिंग की गई। हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के घर पहुंची पुलिस पुलिस ने जिले के हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर भी दबिश दी।
अभियान के तहत 2 हार्डकोर अपराधियों और 82 हिस्ट्रीशीटरों के घरों पर दबिश देकर पूछताछ की गई।
पुलिस ने उनकी वर्तमान गतिविधियों के साथ संपत्ति से संबंधित जानकारी भी जुटाई। बॉडी ऑफेंस के आरोपियों की भी जांच मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य शरीर संबंधी अपराधों में पूर्व में लिप्त रहे अपराधियों की भी जांच की गई। Crime News Udaipur
पुलिस ने ऐसे अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों और ठिकानों की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की। 180 पावर बाइक जब्त अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध, बिना नंबर और वैध दस्तावेजों के संचालित वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग की गई और 180 पावर बाइक जब्त की गईं।
अपराधियों को एसपी की सख्त चेतावनी जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध मादक पदार्थों और हथियारों का संग्रहण, सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। SP Udaipur
उन्होंने कहा कि अपराधियों, तस्करों और उन्हें संरक्षण या शह देने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।