मस्तान बाबा दरगाह के बाहर भिक्षावृति कर जीवन गुज़ारने वाली महिला के साथ बलात्कार

दुष्कर्म के मामले में किया 3 को गिरफ्तार 

 | 
एस.सी/एस.टी सेल, उदयपुर मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही

उदयपुर 2 अक्टुबर 2020 ।  एस.सी/एस.टी सेल  उदयपुर ने थाना अम्बामाता थाना क्षेत्र में मस्तान बाबा दरगाह के बाहर भिक्षावृति कर जीवन गुज़ारने वाली महिला के साथ बलात्कार के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 
 
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया की वह रोज़ की तरह अपने  बच्चो को लेकर मस्तान बाबा दरगाह के बाहर बैठती है। जहां दरगाह में आने जाने वाले दर्शनार्थी उन्हें खाने पीने की चीजे  देते है। हमेशा की तरह अन्धेरा होने पर वह अपने बच्चे को लेकर सामुदायिक भवन ओड बस्ती जा रही थी कि रास्ते में मोहम्मद इरफान, मोहम्मद शकील, मुरली जादु ने पकड लिया व मुंह दबा कर पास झाडिया में ले गये। जहाँ तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 

अनुसंधान अधिकारी कुशालराम चोरडिया पुलिस उप अधीक्षक एस.सी/एस.टी सेल, उदयपुर मय टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकरण दर्ज करने के मात्र 2 घण्टे में उक्त घटना कारित करने वाले अभियुक्त  मोहम्मद इरफान, .मोहम्मद शकील व मुरली जादु की तलाश कर गिरफ्तार किया गया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News