उदयपुर मे POCSO ACT मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार
आरोपी की गिरफ़्तारी पर था 2000 रुपए का इनाम
Udaipur Times News , Crime News, POCSO ACT , उदयपुर 12 सितंबर 2026 । पुलिस थाना वल्लभनगर ने पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया ।
आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपनी लोकैशन बदल रहा था और पहचान छिपाकर बेंगलुरु बेंगलोर चला गया था ।
एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर एडिशनल एसपी खैरवाड़ा रजत बिश्नोई औरडिप्टी एसपी वल्लभनगर श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी पूनाराम गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। Udaipur News
पुलिस के अनुसार, पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी मुकेश पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। बाद में वह अपनी पहचान छिपाकर बेंगलुरु चला गया। Crime News
पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की गहन तलाश की और 11 सितंबर 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश पुत्र भीमराज, उम्र 34 वर्ष, निवासी राणाकुई, थाना वल्लभनगर, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।