घंटाघर हवालात से फरार बाशा खान गिरफ्तार

घंटाघर हवालात से फरार बाशा खान गिरफ्तार

दिल्ली से साऊथ इण्डिया की सैर करते हुए गुजरात पहुंचा जहाँ गिरफ्तार किया गया

 
crime

 गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही बाशा खान पुलिस अभिरक्षा से संतरी को चकमा देकर फरार हो गया था

उदयपुर 29 अक्टूबर 2021। शहर के घंटाघर थाना पुलिस ने विदेशी मुद्रा बदलने का झांसा देकर ठगने के मामले में गत 3 सितंबर को आरोपी बाशा खान और सायरा बानो को गिरफ्तार किया था।  गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही बाशा खान पुलिस अभिरक्षा से संतरी को चकमा देकर फरार हो गया था। 

घंटाघर पुलिस थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू ने बताया की आरोपी के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए तकनीकी सहायता से आरोपी की दिल्ली, फरीदाबाद, हैदराबाद, सिकंदराबाद, बैंगलुरु, मैंगलुरु, पुत्तुर, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश में तलाश करते हुए नरोडा अहमदाबाद गुजरात पहुंचे। जहाँ अभियुक्त बस से कहीं अन्य स्थान पर भागने की फ़िराक में खड़ा मिला।  जिसको टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। 

उल्लेखनीय है की 31 अगस्त 2021 को घंटाघर थाना क्षेत्र के हाथीपोल के पास बांगर गली में दो युवको एवं एक युवती द्वारा विदेशी मुद्रा दिरहम बदलने का झांसा देकर इमरान डायर से डेढ़ लाख रूपये की ठगी की थी।  जिस अपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सायरा बानो और बाशा खान को 3 सितंबर 2021 को गिरफ्तार किया था।        

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal