दो माह से फरार लूट के आरोपी गिरफ्तार

खेरवाड़ा पुलिस थाना की कार्रवाई

 | 
arrest abscomnding

उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने 2 माह से फरार चल रहे लूट के 2 आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से लूट की राशि भी बरामद की गई है। बेकरिया थानाधिकारी प्रभुसिंह चूंडावत ने बताया कि दो माह से फरार लूट के आरोपी बाबू पिता शंकर गरासिया और रमेश पिता शंकर गरासिया निवासी बेकरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी थाना बेकरिया के हिस्ट्रीशीटर शंकर गरासिया के पुत्र हैं।

दोनों आरोपी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद जैसलमेर जिले में मजदूरी करते हुए फरारी काट रहे थे। थानाधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त 2023 की शाम बेकरिया में आरोपी दोनों भाइयों ने चुन्नीलाल पिता चतराराम गरासिया को रोककर मारपीट की थी। जिससे उसके चोट लगी। साथ ही उसके 10 हजार रुपए छीनकर फरार हो गए थे।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आसपास ठिकानों पर दबिश दी थी लेकिन आरोपी नहीं मिले। इसके बाद पुलिस मुखबिर और तकनीकी स्तर पर जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों तक पहुंची। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लूट की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News