उदयपुर में ACB ने रिश्वत लेते इलाहबाद बैंक के DSA समेत दो को किया गिरफ्तार
उदयपुर 29 जनवरी 2020। उदयपुर में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इलाहबाद बैंक के अधिकृत हाउसिंग कॉउंसलर (DSA) और उसके सहयोगी को 17 लाख के हाउसिंग लोन की स्वीकृति के एवज़ में 20 हज़ार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
गोवर्धन विलास निवासी महिपाल पुत्र नारायण सिंह राव ने राजस्थान आवासन मंडल की नीलामी में एक फ्लैट ख़रीदा था। जिस पर उसने इलाहबाद बैंक के DSA से 17 लाख 50 हज़ार के लोन के लिए आवेदन किया था। प्रार्थी को लोन सेंक्शन करने की एवज़ में DSA और उसके सहयोगी ने पहले 70 हज़ार रूपये रिश्वत की मांग की थी बाद में सौदा 45 हज़ार रूपये में तय हुआ।
प्रार्थी ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में की थी। शिकायत की सत्यापन के बाद आज रिश्वत की पहली किश्त के तौर 20 हज़ार देने की बात की गई। एसीबी ने दोनों को 20 हज़ार रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
होम लोन के नाम पर 20 हज़ार रूपये की रिश्वत ले ने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने इलाहाबाद बैंक के DSA भुवाणा निवासी धर्मेंद्र वर्मा पुत्र शम्भुलाल वर्मा एवं उसके सहयोगी मोती मगरी स्कीम निवासी सुरेश कुमार पुत्र अम्बालाल खटीक को गिरफ्तार किया है।
