ऋषभदेव थाने में रिश्वत मांगने की शिकायत पर ACB की दबिश, ASI और कांस्टेबल गायब

 | 
acb

 

Udaipur Times, Crime News: ऋषभदेव थाना क्षेत्र में शराब ठेके के सेल्समैन से सीआई हेमंत अहारी के नाम पर 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम अलसुबह थाने पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसीबी टीम के पहुंचने के बाद से आरोपी ASI रणजीत और कांस्टेबल कैलाश मीणा थाने से गायब बताए जा रहे हैं।

ACB स्पेशल यूनिट के ASP राजीव जोशी के निर्देशन में टीम थाने में पड़ताल कर रही है। पुलिसकर्मियों से रिश्वत मांगने के मामले में पूछताछ की जा रही है। शिकायत सामने आने के बाद आसपास के थाना सर्कल में भी हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलने पर ऋषभदेव DSP अर्जुन सिंह राठौड़ को भी मौके पर बुलाया गया। ACB ASP राजीव जोशी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार कर ACB मुख्यालय भेजी जा रही है। मुख्यालय से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News