रणिया गैंग का सातवां साथी सवजी राम उर्फ सविया उर्फ ओटा गिरफ्तार

पुलिस लगातार कस रही है रणिया गैंग पर शिकंजा 

 | 
arrest

उदयपुर 24 मई 2023। रणिया गैंग का सातवां साथी सवजी राम उर्फ सविया उर्फ ओटा पिता हीरिया खेर उम्र 22 साल निवासी साडमारिया थाना कोटड़ा को गत रात्रि को विरा तीराया से बिलवन के रास्ते से जाते को कोटड़ा व जिला स्पेशल टीम द्वारा धरदबोचा गया जिससे पूछताछ की जा रही हैं।  

उक्त आरोपी को आज कोटडा कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे कल तक के लिए लिया रिमांड पर लिया गया है। डिप्टी एसपी कोटड़ा राजेश कसाना के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त सवजी राम शातिर बदमाश है एवं रणिया के पुत्र झाला का अजीज साथी है। इसने झाला के साथ सिरोही में हाल ही में शराब ठेके पर शराब लूट कर डकैती की थी वहीँ मामेर एरिया में भी झाला के साथ शराब डक़ैतीकी थी। सिरोही पुलिस भी तीन माह से थी इसकी तलाश में थी। यह शातिर बदमाश,  झाला का निजी विश्वास पात्र है जो उसके हथियार को छिपाने में मदद करता था। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News