13 सालों से फरार आरोपी गिरफ्तार

अम्बामाता थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया
 | 
Accused arrested Ambamata

उदयपुर 24 अक्टूबर 2023। पिछले 13  वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को अम्बामाता थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए इन दिनों उदयपुर पुलिस एक्शन मोड में है, इस के अंतर्गत पुलिस द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे है। 

इसी कड़ी में एसपी भुवन भूषण यादव के निर्देश पर शहर में आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों की गिरफतारी के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शहर की अम्बामाता पुलिस ने लेन देन के मामले में पिछले 13 सालों से फरार चल रहे आरोपी प्रवीण श्रीमाली पिता गिरजाशंकर श्रीमाली निदेशक यश ग्रेनी माम प्रा. लि. 05 नारायण नगर पंचायत समिति के पीछे बडगांव जिला उदयपुर को डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया की आरोपी अपने घर से 2010 से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में थी। आरोपी के खिलाफ कुल 13 मामले दर्ज है जिनमे वह फरार था। पुलिस अब गिरफ्तार किये गए आरोपी प्रवीण श्रीमाली से पूछताछ कर रही है।  

अम्बामाता थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित और उनकी टीम ने इस पूरी कार्यवाही को एडिशनल एसपी लोकेन्द्र दादरवाल व् डिप्टी एसपी चांदमल सिंगारिया के सुपर विजन में अंजाम दिया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News