22 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर पुलिस ने मध्यप्रदेश के देवास से 10 हजार के इनामी आरोपी को पकड़ा, लूट-डकैती मामलों में था फरार
उदयपुर 11 अप्रैल 2026 - गोवर्धनविलास थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी को मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोंक खुर्द थाना क्षेत्र के चिडावद गांव से पकड़ा गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृताधिकारी गोपाल चंदेल के सुपरविजन में थानाधिकारी रामकुमार भादु के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपी देवीसिंह पिता शेरसिंह निवासी भैरवाखेड़ी, चिडावद को लूट और डकैती के मामले में लंबे समय से तलाश किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी देवीसिंह के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।
#UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurPolice #RajasthanPolice #CrimeNews #BreakingNewsIndia #LocalCrime #Dewas #MadhyaPradeshNews #PoliceAction #IndiaNews #UdaipurUpdates #RajasthanCrime
