नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में 7 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार
पिता के साथ मेले मे गई थी पीड़िता
Udaipur Times News , Crime News , उदयपुर 20 नवंबर 2026 - नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में झाड़ोल थाना पुलिस ने 7 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नारूलाल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उडावेला तिराहे से पकड़ा।
थानाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 2 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी अपनी मां के साथ मेले में गई थी। भीड़ के दौरान आरोपी ने बच्ची का हाथ पकड़कर उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। मां ने पीछा कर रोकने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। Crime News
परिजनों ने बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। पिता ने आरोपी पर पहले से शक जताते हुए बताया कि करीब दो महीने पहले उसने बेटी को ऐसी जगह भेजने की धमकी दी थी, जहां किसी को पता नहीं चलेगा और पुलिस भी उसे नहीं पकड़ पाएगी। News Udaipur
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी उडावेला तिराहे पर मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।