सेंट्रल जेल के बाहर से आरोपी फरार

कैदी को पेशी पर से वापिस सेंट्रल लाया जा रहा था। 
 | 
सेंट्रल जेल के बाहर से आरोपी फरार
फरार आरोपी को नाम लालसिंह बताया है रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कैदी की  तलाश में सरगर्मी से जुट गयी है।  

उदयपुर 17 दिसंबर 2019। उदयपुर सेंट्रल जेल के बाहर से एक आरोपी पुलिस के चकमा देकर फरार हो गया। कैदी को पेशी पर से वापिस सेंट्रल लाया जा रहा था। 

बताया जा रहा है की फरार कैदी धारा 376 का आरोपी था। जिसकी आज पेशी होने वाली थी। जैसे ही कैदी को पेशी के बाद पुनः सेंट्रल जेल लाया गया वहीँ से कैदी ने पुलिसकर्मी को चकमा देकर, फरार हो गया। 

फरार आरोपी को नाम लालसिंह बताया है रहा है।  कैदी के फरार होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कैदी की  तलाश में सरगर्मी से जुट गयी है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News