गवरी माता का अपमान और आदिवासी समाज के खिलाफ जातिसूचक टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था
Udaipur TImes News, Crime News, Social Media Influncer Arrested, उदयपुर 29 सितंबर 2026 । मेवाड़ की प्रसिद्ध पारंपरिक लोकनाट्य परंपरा गवरी माता का अपमान करने और आदिवासी समाज के खिलाफ कथित तौर पर जातिसूचक व अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपी को गोगुंदा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा और गिर्वा वृत्ताधिकारी छगन पुरोहित के सुपरविजन में गोगुंदा थानाधिकारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। Social Media Influncer Arrested
पुलिस के अनुसार 28 सितंबर 2026 को भाट, गोगुंदा निवासी 23 वर्षीय चेनाराम गमेती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह मेवाड़ की ऐतिहासिक लोकनाट्य परंपरा गवरी का हिस्सा है। Udaipur News
शिकायत के अनुसार 23 सितंबर को चाटियाखेड़ी से गवरी खेलकर गोगुंदा बाईपास लौटते समय काले रंग की थार में सवार एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि व्यक्ति ने गवरी के पारंपरिक महिला श्रृंगार और रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाया। जब चेनाराम ने बताया कि यह आदिवासी समाज की आस्था और परंपरा का हिस्सा है, तो आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गवरी माता और समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। Gawri Udaipur
आरोप है कि आरोपी ने विवाद के दौरान वीडियो भी बनाया और बाद में उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। Crime News Udaipur
पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी और मुखबिर तंत्र के जरिए उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद हरियाणा के जींद जिले के मुहाना थाना क्षेत्र के सफीदों निवासी 25 वर्षीय पिन्कु पुत्र राजकुमार को डिटेन कर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।