होली के हुड़दंग में विदेशी युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर 12 मार्च 2020। शहर के घंटाघर थाना क्षेत्र के गाड़िया देवरा इलाके में होली पर विदेशी युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवा को घंटाघर थाना पुलिस ने एक युवा को गिरफ्तार किया है।
घंटाघर थाना पुलिस ने बताया की बड़ा हवाला निवासी यशपाल पुत्र अशोक सिंह चौहान को विदेशी युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
युवती के साथी के कैमरे में कैद आरोपी
विदेशी युवती अपने साथी के साथ पांच दिन पहले उदयपुर घूमने आई थी। यहाँ वह अम्बामाता क्षेत्र में एक होटल में ठहरी हुई थी। धुलंडी के दिन वह दोपहर को करीब 1 बजे दाई की पुलिया गाड़िया देवड़ा होली खेलने आई। युवती और उसका साथी वहां मौजूद युवाओ के साथ होली खेल रही थी जबकि उसका साथी वीडियो शूट कर कर रह था। इस बीच भीड़ में मौजूद आरोपी ने युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा जिससे युवती और उसका साथी नाराज़ होकर वहां से चले गए और घंटाघर थाने पहुंचकर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया।
घंटघर पुलिस ने युवती के साथी के वीडियो में कैद युवक का स्क्रीन शॉट लेकर घंटाघर क्षेत्र के युवाओ से शिनाख्त करवाई तो युवती ने भी उसकी पहचान कर दी। पुलिस आरोपी को आज न्यायालय में पेश करने के साथ ही युवती के 164 के बयान दर्ज करवाएगी।
