उदयपुर में होटल संचालक की कार पर पत्थरबाजी, आरोपी गिरफ्तार

अंबामाता थाना क्षेत्र में CCTV में कैद वारदात, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल

 | 

उदयपुर 27 मार्च 2026 - शहर  के अंबामाता थाना क्षेत्र में होटल संचालक की कार पर पत्थर मारकर कांच तोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुभाष लोहड़ा (51), निवासी अंबामाता स्कीम, को हिरासत में लिया गया है। आरोपी सफाई का काम करता है और फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे गणेशजी चौक स्थित होटल दुर्ग विला के बाहर हुई। यह पूरी वारदात होटल के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी सड़क किनारे से भारी पत्थर उठाकर कार पर मारता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना के समय मौके पर दो पुलिस जवान भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गया।

कार होटल मांडिरम पैलेस के मालिक आशीष रामस्नेही की बताई जा रही है। उन्होंने अंबामाता थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में उत्पात मचा रहा था।

घटना के दौरान पुलिस जवानों की मौजूदगी के बावजूद आरोपी को मौके पर नहीं पकड़ पाने को लेकर सवाल उठे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #Ambamata #UdaipurCrime #BreakingNews #LocalNews #CCTVFootage #CrimeUpdate #RajasthanPolice #UdaipurCity #IndiaNews #HotelIncident #ViralNews #PoliceAction #UdaipurUpdates

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal