जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
पीडित के पडौसी देवीलाल और जितेंद्र को गिरफ्तार किया
उदयपुर जिले के सराडा थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि हालंहि में सराडा थाना क्षेत्र के झाडोल गांव में एक व्यापारी के घर पर रात को पथराव कर एक धमकी भरा प्रत्र वहीं पर छोड दिया।
इस लेटर में आरोपियों ने व्यापारी को सर से कलम करने की धमकी देते हुए लिखा के तेरे शरीर के 12 टूकडे कर देंगे। पथराव के बाद डर से सहमा हुआ परिवार पुरी रात घर में ही कैद रहा है। उसके बाद पीडित ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की।
पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया तो पुलिस ने पीडित के पडौसी पर शक के आधार पर हिरासत में लिया। पुलिस पुछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने इस मामले में पीडित के पडौसी देवीलाल और जितेंद्र को गिरफ्तार किया।
पुलिस पुछताछ में देानो आरोपियों ने बताया कि पीडित ने अभी हाल ही में खाद बीज की दूकान खोली थी। इसी गांव में देवीलाल की भी खाद बीज की दुकान है। इसी बात से खफा होकर आरोपियों ने गोविंद पटेल के घर पर पथराव करके जान से मारने की धमकी दी थी।
