राजसमंद के सरदारगढ़ में चाकू मारकर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी से ईको वैन भी की जब्त
Udaipur Times News, Rajsamand Murder Case, राजसमंद 31 अक्टूबर 2026 । जिले के आमेट थाना क्षेत्र के सरदारगढ़ में चाकूबाजी कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ईको वैन भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की शाम सरदारगढ़ कस्बे में इलाहाबाद बैंक के पास सड़क पर दलपत सिंह उर्फ लाल सिंह (निवासी अरणिया) पर चाकू से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल दलपत सिंह को आमेट अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Crime News
मृतक के चाचा फतेह सिंह की रिपोर्ट पर आमेट थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि अरणिया निवासी राजू सिंह ने पुरानी रंजिश के चलते दलपत सिंह पर चाकू से हमला किया और वारदात के बाद अपनी महाराष्ट्र नंबर की ईको कार से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। Rajsamand Murder Case
पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिरों की सहायता से आरोपी की तलाश शुरू की। 31 अक्टूबर को आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने 31 अक्टूबर 2026 को आरोपी राजू सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी अरणिया को डिटेन कर पूछताछ की। Udaipur News
पूछताछ में आरोपी ने दलपत सिंह की हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त महाराष्ट्र नंबर की ईको वैन (MH 46 W 8337) जब्त की है। वाहन और घटनास्थल से मिले खून के नमूने एफएसएल जांच के लिए लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले की अग्रिम जांच में जुटी हुई है।