साइबर ठगी में शामिल इनामी आरोपी को गिरफ्तार

म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर कराने वाला ₹5,000 का इनामी गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना

 | 

उदयपुर 25 अप्रैल 2026 - झाड़ोल थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट खरीदने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगी में उपयोग के लिए बैंक खाते खरीदकर रकम ट्रांसफर करवाने के आरोप में वांछित चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। झाड़ोल थानाधिकारी फैलीराम मीणा और उनकी टीम ने सूचना व तकनीकी सहयोग के आधार पर प्रकरण संख्या 159/2025 धारा 420 और 120 बी आईपीसी में वांछित आरोपी तोसिफ खान पठान उम्र 29 वर्ष, निवासी कजोड़पुरा, ज्ञान दीप पब्लिक विद्यालय के पास, सावा थाना शंभूपुरा जिला चित्तौड़गढ़ को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर फ्रॉड में उपयोग के लिए बैंक खाते खरीदकर उनमें रकम ट्रांसफर करवाता था।

आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले में पूर्व में दो आरोपी विक्रम सिंह और विशाल, दोनों निवासी कोल्यारी थाना फलासिया जिला उदयपुर, को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि उससे साइबर अपराध से जुड़े अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

#Udaipur #Rajasthan #Jhadol #CyberFraud #CyberCrime #MuleAccount #PoliceAction #CrimeNews #RajasthanPolice #IndiaNews #FraudAlert #DigitalCrime #CyberAwareness #BreakingNews #UdaipurNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News