घंटाघर फायरिंग केस में गिरफ्तार तीनो आरोपी 4 दिन की रिमांड

उदयपुर पुलिस ने 40 घंटे में किया खुलासा, पुरानी रंजिश में फायरिंग और चाकूबाजी के मामले में पूछताछ जारी।

 | 
“Udaipur Police escorting accused in Ghantaghar firing and stabbing case after court remand”

उदयपुर, 23 मई 2026  - घंटाघर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग और चाकूबाजी की घटना  के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायाल ने शनिवार को 4 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब गिरफ्तार किये गए आरोपियों से इस मामले से जुड़े पहलुँओं पर पूछ टाच करेगी तो वहीं  घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। 

थानाधिकारी घटनाघर करमवीर सिंह ने बताया की थाना पुलिस द्वारा तीनो गिरफ्तार आरोपी इरफान खान पठान, अरवाज खान और हुसैन शाह उर्फ मख्खी को न्यायलय में पेश किया गया जिन्हे 27 मई तक पुलिस कस्टीडी रिमांड में भेरजा गया है और उनसे पूछ ताछ जारी है। 

गौरतलब है की 3 दिन पूर्व पीड़ित मोहसिन उर्फ़ पिनोकियो रात करींब 10 बाजे अपने साथियों सलमान , नाज़िम आदि के साथ पंचायती मस्जिद के पीछे बैठा था तभी  स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए पांच युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि मनु उर्फ बड़ा मेवाती ने पिस्टल निकालकर फायर किया, जिससे सलमान खान के कंधे में गोली लगी। वहीं अन्य आरोपियों ने उसे चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस मोके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की , घायल सलमान और मोहसिन को इलाज के लिए एमबी हॉस्पिटल ले जाया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसी टीवी फुटेज के आधार पर और पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के आधार अपर तलाश शुरू की गई जिसके चलते उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।  गिरफ्तार आरोपियों से फिहल पूछ ताछ जारी है तो वही घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।  


 #Udaipur #UdaipurNews #UdaipurCrime #Rajasthan #RajasthanNews #Ghantaghar #UdaipurPolice #BreakingNews #CrimeNews #LocalNews #UdaipurUpdates #RajasthanCrime #PoliceAction #UdaipurCity #LatestNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News