उदयपुर में नाबालिग आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने 36 घंटे में आरोपी को दबोचा

 | 

उदयपुर 6 अप्रैल 2026 -  खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई घटना के 36 घंटे के भीतर की गई।

पुलिस के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 को प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री की एक वर्ष पूर्व आरोपी निवासी बलीचा से सगाई हुई थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि आरोपी युवती पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था और उसे लगातार डराता-धमकाता था।

2 अप्रैल 2026 को आरोपी ने फोन कर युवती को धमकी दी कि वह अब कहीं और शादी करेगा और उसे उसकी जरूरत नहीं है। इस बातचीत के बाद युवती ने अपने भाई को जानकारी दी और कुछ समय बाद घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मामले में खेरवाड़ा थाने में प्रकरण संख्या 104/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 108, 107, 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 46 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर ए एसपी खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और डिप्टी ऋषभदेव राजीव के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

आसूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने  27 वर्षीय आरोपी को चितौड़ा तीन रास्ते पर अहमदाबाद जाने वाली बस का इंतजार करते समय गिरफ्तार किया।

#Udaipur #Rajasthan #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #Kherwara #Justice

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal