अवैध देशी पिस्टल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

सूरजपोल थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे सौ फिट रोड से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
 | 

उदयपुर 4 फ़रवरी 2020 । सूरजपोल थाना पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पीछे सौ फिट रोड से एक व्यक्ति को अवैध देशी पिस्टल मय खाली मैगज़ीन के साथ गिरफ्तार किया है। 

सूरजपोल पुलिस थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर रोडवेज बस के पीछे 100 फिट रोड से यशपाल पिता शम्भुसिंह निवासी नई कालाजी गोराजी कॉलोनी हाल भारत गैस गोदाम के आगे वाली गली सवीना को डिटेन कर तलाशी में एक अवैध देशी पिस्टल मय खाली मैगज़ीन ज़ब्त की गई। 

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अवैध देशी पिस्टल की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया की उक्त पिस्टल सलूम्बर के किसी व्यक्ति से लाना बताया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News