अभियुक्त अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार
डीएसटी और अम्बामाता पुलिस ने अवैध हथियारों पर कसा शिकंजा, उदयपुर में आरोपी गिरफ्तार
| Oct 1, 2025, 19:45 IST
उदयपुर 01 अक्टूबर 2025 - एसपी योगेश गोयल द्वारा अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व कैलाश चन्द्र डिप्टी एसपी पश्चिम के सुपरविजन में श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक प्रभारी डी.एस.टी. व मुकेश सोनी थानाधिकारी, अम्बामाता मय टीम ने आसूचना के सहयोग से कार्यवाही करते हुये अभियुक्त मोहम्मद अजहर निवासी अम्बावगढ, गली नम्बर 5 के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल जब्त कर अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने पुछताछ में उक्त पिस्टल आपसी रंजिश व गैंगवार हेतु लाना बताया।
आरोपी से अवैध देशी पिस्टल के खरीद फरौख्त के संबध में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
