Udaipur Times, Crime News: उदयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक की ठगी के मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार दंपति जया उड़ानी और प्रदीप उड़ानी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनों को 7 दिन की पुलिस कस्टडी डिमांड पर भेज दिया गया है पुलिस अब इन दोनों से इस पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
एडवोकेट सलोनी कुमारी ने बताया कि जुलाई 2026 में प्रताप नगर की रहने वाली करीब 120 महिलाओं ने थाना प्रताप नगर में इन दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि दोनों पति-पत्नी पिछले 20 सालों से प्रताप नगर क्षेत्र में रह रहे हैं और आसपास के लोगों को वीसी लगाने और चीट फंड में पैसा इन्वेस्ट करने के नाम पर अब तक करीब 2 करोड रुपए की राशि ऐंठ चुके हैं।
इसके बाद जब पुलिस एक्शन में आई तो दंपति उदयपुर से फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में थी, मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की एडवोकेट सलोनी और उनके पति करण इस मामले को लेकर राजस्थान हाई कोर्ट मे जाकर मामले की निष्पक्ष जांच करने की गुहार भी लगाई थी जिसको लेकर पुलिस को आदेशित किया गया था इस मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को लेकर और इसी के चलते पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है ।
जानकारी के अनुसार आरोपी महिला प्रताप नगर क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर चलाने का काम करती थी तो वही उसने अपने पति के साथ मिलकर आसपास में रह रहे महिलाओं और घर-घर में जाकर काम करने वाली महिलाओं को पैसा निवेश करने और उसे पर मोटे रिटर्न का लालच देकर पैसा लेता था और करीब 2 करोड रुपए इकट्ठा कर कर उदयपुर से दोनों फरार हो गए थे और पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी ।
पुलिस को जानकारी मिली कि यह दोनों आरोपी उदयपुर से फरार होने के बाद बेंगलुरु में पहचान बदल कर रह रहे हैं जिस पर उदयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची और बेंगलुरु पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उदयपुर लाया गया पुलिस इस मामले को लेकर गहनता से पूछताछ कर रही है और साथ ही उनसे इन पीड़ितों के ठगे गए पैसे की रिकवरी के प्रयास भी किया जा रहे हैं