3000रू का इनामी आरोपी ऋतिक जीनगर गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया

 | 
ritik arrest

उदयपुर 9 फ़रवरी 2024। पुलिस द्वारा पिछले लम्बे समय से वांटेड आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए ज़िले  में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इन वांटेड अपराधियों की लिस्ट में हिरन मगरी थाने में दर्ज मारपीट और जान लेवा हमले के एक मामले में ऋतिक जीनगर पिछले कुछ समय से वांटेड चल रहा था।  जिसकी गिरफ़्तारी को लेकर उसपर 3 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर  रही थी।  

शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से ऋतिक के ठिकाने की जानकारी मिली जिसपर हिरन मगरी थाना पुलिस की टीम मोके पर पहुंची और ऋतिक को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार किये गए आरोपी ऋतिक के खिलाफ पूर्व में जिले के विभिन्न थानों में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News