गरीब नवाज़ कॉलोनी मे हुई फायरिंग के आरोपी पुलिस हिरासत मे

गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते इलाके मे दो घरों के बाहर की थी फायरिंग 

 | 
Man injures female partner fatally death on the spot Crime in Udaipur

 

Udaipur Times News उदयपुर 4 सितमबर 2026 - शहर  में गुरुवार देर रात करीब 1.17 बजे पर कथित पुरानी  रंजिश के चलते 2 बाइक सवारों द्वारा गरीब नवाज कॉलोनी में की गई फायरिंग का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को डिटेन कर लिया। 

डिटेन किये गए आरोपियों की पहचान इस्माईल उर्फ़ मनू उर्फ़ बड़ा मेवाती , निवासी धोली मगरी मस्तान बाबा दरगाह के पास , समीर मेवाती उर्फ़ बिट्टू  निवासी धोली मगरी मस्तान बाबा दरगाह के पास, ताज मुहम्मद उर्फ़ शेरा गरीब नवाज कॉलोनी मंसूरी नोहरे के पास के रूप में हुई तो वही चौथा आरोपी नाबालिग होने से उंसकी पहचान गोपनीय राखी गई है। Udaipur Crime 

मुख्य आरोपी इस्माईल आने गुरुवार देर रात गरीब नवाज कॉलोनी मंसूरी नोरे  के पास निवासी आरिफ के घर पर के बाहर फायिरंग केर दी और शराब की बोतले भी फेंकी थी , तो वही आरोपी इस्माईल के साथियों ने आरिफ के मित्र अरबाज़ के घर के बहार भी फायरिंग की थी।

दोनों पीड़ितों ने अम्बामाता थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिसके आधार पर और घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर  पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें 12 घंटों में डिटेन कर लिया। पुलिस को देखकर भागने के दौरान आरोपियों को जमीं पर गिरने से चोटे  आई और उन्हें एमबी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया है।  

वारदात का मुख्य कारण (मोटो):

गिरफ्तार आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया कि करीब तीन माह पूर्व प्रार्थी अरबाज़ खान एक पिस्तौल लेकर मुख्य आरोपी मोहम्मद इस्माइल उर्फ बड़ा मेवाती के घर उसे धमकाने के लिए गया था। उस समय अंबामाता पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अरबाज़ खान के कब्जे से उक्त अवैध पिस्तौल बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 

इसी घटना का बदला लेने के लिए आरोपी बड़ा मेवाती पिछले कई दिनों से फिराक में था। अरबाज़ खान को इस रंजिश का अंदेशा था, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए मोहम्मद आरिफ को बॉडीगार्ड के रूप में अपने साथ रखता था। Firing at Ambamata 

 मोहम्मद आरिफ जो कि जिम में सप्लीमेंट (प्रोटीन) बेचने का कार्य करता है और उसका शरीर भारी-भरकम (बाउंसर जैसा) है, उसे डराने और अरबाज़ से बदला लेने की नीयत से ही बड़ा मेवाती ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हवाई फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया
था ।

गौरतलब है की यह शहर में एक हफ्ते में फायरिंग के 5 घटना है , इस तरह बाद रही आपराधिक घटनाओं से शहरवासी भयभीत है।  लेकिन वारदात के बाद पुलिस कार्यवाही करते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचने में भी देर नहीं लगा रही।  Crime News Udaipur 

इसी को लेकर उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने स्पष्ट किया कि "उदयपुर जिले की शांत धरा पर गुंडागर्दी, अवैध हथियारों का प्रदर्शन और इस प्रकार की कायराना फायरिंग करने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा । अपराधियों को पनाह देने और उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी पुलिस उतनी ही सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाएगी।"
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News